फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लेफ्टिनेंट कमांडर क्षीतिज को मिला मेंशन इन डिस्पैच सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर नेरचौक निवासी क्षीतिज वशिष्ठ को दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर राष्ट्रपति की ओर से मेंशन इन डिस्पैच सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

यह सम्मान उन्हें गोदावरी बाढ़ के दौरान चलाए गए साहसिक बचाव अभियान में बेहतर कार्यों के लिए प्रदान किया गया। क्षीतिज सी किंग हेलिकॉप्टर के कप्तान हैं। उन्होंने अपनी टीम के साथ कठिन परिस्थितियों में 120 नॉटिकल मील की उड़ान भरते हुए आपदा में फंसे 28 नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला था। उनकी इस उपलब्धि से न केवल भारतीय नौसेना, बल्कि हिमाचल प्रदेश, मंडी जिला, उनके परिवार और डीएवी पब्लिक स्कूल नेरचौक गौरवान्वित महसूस कर रहा है। लेफ्टिनेंट कमांडर क्षीतिज नेरचौक स्थित चामुंडा कॉलोनी में रहते हैं। उनके पिता वीपी वशिष्ठ विद्युत बोर्ड से सेवानिवृत्त सहायक अभियंता हैं जबकि माता माला वशिष्ठ सेवानिवृत्त ट्रेजरी अधिकारी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें