फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Thu, 19 Dec 2024 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी/धर्मपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवाएं योजना के तहत आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय मंडी सदर और धर्मपुर के आठ आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरा जाना है।
विज्ञापन

बाल विकास परियोजना अधिकारी सदर, वंदना शर्मा ने बताया कि यह पद आंगनबाड़ी केंद्र नगवांई, शाढ़ीधार, पीपसु और उखलधार में भरे जाने हैं। इच्छुक उम्मीदवार छह जनवरी तक सादे कागज पर अपनी पूरी जानकारी सहित आवेदन पत्र जमा करवा सकते हैं। साक्षात्कार 11 जनवरी 2025 को एसडीएम कार्यालय बालीचौकी में सुबह 11 बजे लिए जाएंगे।
उधर, सीडीपीओ कार्यालय धर्मपुर में भी आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह पद आंगनबाड़ी केंद्र सकलाना, बदोहल, ललाणा और छुईघाट में रिक्त हैं। इच्छुक उम्मीदवार आठ जनवरी 2025 तक सादे कागज पर आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार 16 जनवरी को एसडीएम कार्यालय धर्मपुर में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें