बल्ह विकास खंड के डडौर पंचायत में माण्डव्य कला मंच मंडी के कलाकार नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लो
पधर/थुनाग/सरकाघाट (मंडी)। सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। द्रंग की ग्राम पंचायत पाली के (नगरोटा) और कुन्नू में हिमाचल संगीत कला केंद्र मंच सरकाघाट के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक, गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में बताया।
सांगल म्यूजिकल ग्रुप गुलाड ने सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पंजाई व माणी में, वहीं शिव गौरी कला मंच ने नाचन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत किलिंग व बाहवा में नुक्कड़ नाटक और लोकगीत संगीत के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। सर्वोदय हिम जागरण कला मंच त्रेमला ने ग्राम पंचायत चौरी एवं रोपडी में और सरस्वती कला संगम बगशाड़ के कलाकारों ने करसोग उपमंडल की ग्राम पंचायत थली और साहज में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। मांडव्य कला मंच मंडी के कलाकारों ने डडौर और कुम्मी पंचायत में कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
जोगिंद्रनगर की रोपड़ी और मतेहड़ पंचायत में कामक्षा सांस्कृतिक लोक कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक से सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूकता फैलाई। कार्यक्रमों में पंचायत प्रधान और उपप्रधानों ने भी भाग लिया।