पधर (मंडी)। बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्रंग में आंगनबाड़ी केंद्रों में सहायिका के रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र अभ्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं।
बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग विवेक हाजरी ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र बनौण, नेर, भौंरा और जलपेहड में सहायिका के पद रिक्त हैं। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण सहित 30 जुलाई तक उनके कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए 8 अगस्त को एसडीएम कार्यालय जोगिंद्रनगर में हाजिर होना होगा।
जिस आंगनबाड़ी केंद्र के लिए आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना जरूरी है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 30 जुलाई को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है।