धर्मपुर (मंडी)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत बाल विकास परियोजना धर्मपुर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त पद भरने के लिए इच्छुक महिला आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए स्थानीय महिला उम्मीदवार सादे कागज पर अपना आवेदन कर सकती हैं।
इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र पपलोग, माेरतन, रोपड़ी गरोडू, दयोडी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद भरे जाने है। रियूर, सरौण, लोअर सोहर, खैलग, गरली साहन आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के पद भरे जाएंगे। पात्र महिलाएं 20 फरवरी तक बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय धर्मपुर में आवेदन जमा करवा सकती हैं। सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद 25 फरवरी को पात्र उम्मीदवारों का धर्मपुर में साक्षात्कार लिया जाएगा। संवाद