फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्टेज कैरिज बस रूटों के लिए आवेदन तिथि बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले में प्रकाशित स्टेज कैरिज बस रूटों के संचालन और राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना के तहत इलेक्ट्रिक वाहन योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदक 19 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी मंडी नवीन कुमार ने बताया कि परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश की ओर से मंडी जिले के लिए प्रकाशित स्टेज कैरिज बस रूटों के संचालन के लिए पहले ऑनलाइन आवेदन 8 जनवरी तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे अब बढ़ाकर 19 फरवरी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चयनित मार्गों की सूची और इन रूटों के आवंटन से संबंधित नियम एवं शर्तों का विस्तृत विवरण विभाग की वेबसाइट https://online.himachaltransport.hp.gov.in/publiclogin/ पर उपलब्ध है।
इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना के तहत डीजल और पेट्रोल टैक्सियों को इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने के लिए आवेदन की अवधि भी 19 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इस योजना के तहत बस पर 30 प्रतिशत और इलेक्ट्रिक वाहन पर 40 प्रतिशत अनुदान का प्रावधान है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने जिला मंडी के सभी इच्छुक वाहन संचालकों और आवेदकों से आग्रह किया है कि वे निर्धारित समयसीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें