फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियों में सेब के दाम में उछाल से बागवान गदगद

Thu, 21 Jul 2016 06:11 PM IST
मंडी
विज्ञापन
america likes harshil apple
विज्ञापन
गोहर (मंडी)। मंडियों में सेब की एकाएक डिमांड बढ़ने से बागवानों के हौसले बुलंद हो गए हैं। व्यापारी और आढ़ती भी इस बार सेब का कारोबार अच्छा होने से गदगद हैं। देश की अंतर्राष्ट्रीय फल मंडी आजादपुर दिल्ली में सेब की 20 किलो की पेटी 13 सौ से 15 सौ रुपये और 10 किलो का डिब्बा 7 सौ से 9 सौ रुपये तक बिक रहा है। जिससे बागवानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
विज्ञापन



इस बार जिलेे में कम फसल होने के बावजूद सेब के उम्दा दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। रोजाना सेब से लदे ट्रक पंजाब, चंडीगढ़ और दिल्ली जा रहे हैं। कमरूघाटी, करसोग और जंजैहली वेली में सेब सीजन यौवन पर है। अधिकतर बागवानों ने बगीचों में सेब तुड़ान को अंतिम रूप दे दिया है। इस बार मंडी जिला में सेब का उत्पादन 50 फीसदी से कम है तथा कम फसल के कारण जहां सेब की गुणवत्ता और आकार अच्छा निकला है। वहीं मंडियों में भी सेब पर उछाल आने से इस बार सेब कारोबार चमक रहा है।


   सराज सेब उत्पादक संघ के प्रधान चतर सिंह ठाकुर ने बताया कि जंजैहली घाटी में इस बार सेब की बेहद कम फसल है। मगर जहां फसल है वहां बागवानों की चांदी हुई है। नाचन फ्रूट ग्रोवर एसोसिएशन के उपप्रधान पीएस ठाकुर ने बताया कि कमरूघाटी में सेब सीजन यौवन पर है। उन्होंने बताया कि बागवानों को मंडियों में सेब के अच्छे दाम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

सेब बागवानों ठाकर दास, तपेंद्र कुमार, संजय ठाकुर, देवेंद्र ठाकुर, राजेश कुमार, राजकुमार, दीवान चंद, दीनानाथ, हंसराज ठाकुर और चंद्रमणी ने बताया कि उन्हें मंडियों में सेब के उम्दा दाम मिल रहे हैं। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है। उद्यान उपनिदेशक विनोद धीमान ने बताया कि मंडी जिला में सेब सीजन यौवन पर है तथा बागवानों को सेब के बढिय़ा दाम मिल रहे हैं। बागवानी विशेषज्ञ डा. एसपी भारद्वाज ने बताया कि सेब बागवान तुड़ान के बाद बागवानी विभाग की छिड़काव सारिणी के अनुसार तय दवाओं की स्प्रे जरूर करें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें