फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक सीजन में दो बैरियर से एपीएमसी ने कमाए 40 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
जड़ोल बैरियर से गुजरे बल्ह के टमाटरों के 10 लाख से अधिक क्रेट
विज्ञापन

जल्द ही जोगिंद्रनगर में भी चुंगी शुरू की जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की ओर से सुंदरनगर के जड़ोल और करसोग के तत्तापानी में शुरू की गई चुंगी व्यवस्था से एक सीजन में करीब 40 लाख रुपये का राजस्व जुटाया गया है। जड़ोल बैरियर से टमाटर सीजन में करीब 35 लाख और तत्तापानी से सेब सीजन में पांच लाख रुपये की आय हुई।
विज्ञापन

जड़ोल बैरियर के आंकड़ों के अनुसार बल्ह से 10 लाख से अधिक टमाटर क्रेट अंतरराज्यीय बाजारों के लिए भेजे गए। वहीं, तत्तापानी बैरियर से सराज, छतरी और करसोग की सेब बेल्ट से आने-जाने वाली उपज की निगरानी की जा रही है। एपीएमसी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने कहा कि चुंगी व्यवस्था से राजस्व के साथ कृषि उपज के कारोबार का वास्तविक आंकड़ा भी सामने आ रहा है। जल्द ही जोगिंद्रनगर में भी चुंगी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें