फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिदों के बहाने माहौल खराब कर रहे असामाजिक तत्व : भूपेंद्र

Sun, 15 Sep 2024 05:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेता भूपेंद्र सिंह ने शिमला, मंडी और अन्य स्थानों पर मस्जिदों के अवैध निर्माण के बहाने हिंसा और नफरत फैलाने की घटनाओं पर चिंताई जताई है। उन्होंने कहा कि कुछ सांप्रदायिक और असामाजिक तत्व प्रदेश की शांति को भंग करने का प्रयास कर रहे हैं और सांप्रदायिक तनाव उत्पन्न कर रहे हैं।
विज्ञापन

भूपेंद्र सिंह धर्मपुर में माकपा नेता सीताराम येचुरी के निधन पर आयोजित शोक सभा में बोल रहे थे, जिसकी अध्यक्षता स्थानीय कमेटी अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने की। भूपेंद्र ने कहा कि कुछ तथाकथित लोग खुद को पुलिस इंस्पेक्टर समझकर धर्म विशेष से जुड़े मजदूरों को निशाना बना रहे हैं। वे उनके आधार कार्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच करके गांवों में दहशत फैला रहे हैं। इसकी माकपा कड़ी निंदा करती है। सरकार और प्रशासन को इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें