द्रंग (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय नारला में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया। इसकी अध्यक्षता वल्लभ महाविद्यालय मंडी के प्राचार्य डॉ. वाईपी शर्मा ने की। द्रंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. कल्याण चंद मंढोत्रा ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय ठाकुर की अध्यक्षता में डॉ. अब्दुल कलाम विज्ञान समिति का गठन किया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से विज्ञान और समाज के मध्य सामंजस्य स्थापित करना है। प्राचार्य वाईपी शर्मा ने कहा कि आज विज्ञान ने नि:संदेह अभूतपूर्व प्रगति की है। विज्ञान का मानव जीवन के विकास एवं कल्याण में क्या सार्थक योगदान हो सकता है, इसके लिए आवश्यक है हमें विज्ञान के साथ-साथ अध्यात्म को भी अपने जीवन में आत्मसात करना होगा।
इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं भी करवाई गईं। इसमें पोस्टर मेकिंग में अंकिता बरवाल प्रथम, नेहा द्वितीय तथा स्मृति ठाकुर ने तृतीय स्थान हासिल किया।
भाषण प्रतियोगिता में मानसी ठाकुर प्रथम, रिया द्वितीय और सोनिका तृतीय स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी में आंचल, दीपक और अरक्षिता प्रथम, अरुणा शर्मा, पूजा और प्रीति द्वितीय तथा देवांशी, कामिनी और अंजलि तृतीय स्थान पर रहीं। इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। संवाद