फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो लाख पेंशनरों को वित्तीय लाभ न मिलने पर रोष

Tue, 10 Nov 2026 10:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश के करीब दो लाख पेंशनरों को लंबित वित्तीय लाभ नहीं मिलने से हिम आंचल पेंशनर महासंघ ने सरकार के प्रति रोष जताया है।
विज्ञापन

सोमवार को जोगिंद्रनगर में महासंघ की मासिक बैठक अध्यक्ष नेक राम शास्त्री की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए।

अध्यक्ष नेक राम शास्त्री ने दावा किया है कि दिवाली पर भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एरियर देने की घोषणा पूरी नहीं हो पाई।
राज्य कार्यकारिणी के प्रवक्ता रविंद्र शर्मा और उपाध्यक्ष शरद सिंह ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त कर्मचारियों की ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और कम्यूटेशन की संशोधित राशि का भुगतान नहीं होना सरकार की बड़ी नाकामी है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष प्रकाश वर्मा ने कहा कि इस अवधि में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वेतन संशोधन भी अधर में लटका है। पेंशनर महेंद्र सिंह मरवाह, प्रभात राठौर और बलदेव सिंह ठाकुर ने कहा कि 10 वर्षों से वेतन विसंगतियों में सुधार नहीं होने से करीब एक लाख 80 हजार पेंशनरों को अपने हकों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर बड़े धरने-प्रदर्शन की चेतावनी दी। बैठक में ध्यान सिंह, फकीर चंद, मान सिंह वर्मा, दान सिंह, रमेश कुमार पठानिया, राजकुमार और राम सिंह सहित अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें