फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार खाई में गिरी, व्यक्ति की मौत, दो बच्चों समेत सवार लोग घायल

Tue, 10 Nov 2026 10:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर के चांबी के पास हुए हादसे क्षतिग्रस्त कार। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। दिवाली के दिन चांबी के पास बर्फी मोड़ पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
विज्ञापन

हादसे में कार सवार 59 वर्षीय प्यारे लाल निवासी गांव केरन, डाकघर चौकी, उपतहसील निहरी की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक में भर्ती करवाया गया है। इनमें कार चालक दिवांग (24) को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ऑल्टो के-10 कार में छह लोग सवार थे। सभी मेडिकल कॉलेज नेरचौक में अपने बीमार रिश्तेदार से मिलने के बाद गांव लौट रहे थे।
इसी दौरान दोपहर करीब 3 बजे बर्फी मोड़ के पास चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में प्यारे लाल की मौत हो गई, जबकि चालक दिवांग, गंगा राम (42), विनोद कुमार (39) और दो बच्चे अक्षित (8) और नाइसा (5) घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक पहुंचाया गया। हादसे में व्यक्ति की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

हादसा पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी के तहत पेश आया। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। चालक दिवांग के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें