फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अनीश ने जीती नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ मैराथन

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला वर्ग में एंजल शर्मा ने मारी बाजी, विधायक चंद्रशेखर ने विजेताओं को किया सम्मानित
विज्ञापन

नशा निवारण एवं तंबाकू निषेध विषय पर पुलिस ने करवाई प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ में पुलिस की ओर से आम जनता को जागरूक करने के लिए नशा निवारण एवं तंबाकू निषेध विषय पर मैराथन का आयोजन किया। वीरवार का आयोजित मैराथन में 125 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर विजेताओं को सम्मानित किया।
पुरुषों की 10 किलोमीटर हाफ मैराथन में अनीश प्रथम, नागेंद्र द्वितीय और कृष तृतीय रहे। महिला वर्ग में पांच किलोमीटर हाफ मैराथन में एंजल शर्मा ने पहला, रक्षा त्याज्ञी ने दूसरा तथा दीक्षिता ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की तीन किलोमीटर अंडर-14 आयु वर्ग में कनल शर्मा ने पहला, शिवा ठाकुर ने दूसरा और दिव्या कौंडल ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लड़कों की तीन किलोमीटर अंडर-14 आयु वर्ग में अमन कुमार पहले, आरव ठाकुर दूसरे और आध्यत्म चंदेल तीसरे स्थान पर रहे। इससे पहले डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने राजकीय महाविद्यालय सरकाघाट से प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यातिथि विधायक चंद्रशेखर ने विभिन्न वर्गों में विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें