फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर के लिए 8 को साक्षात्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
करसोग/सुंदरनगर (मंडी)। बिलासपुर की निजी कंपनी की ओर से सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पुरुष वर्ग के 150 पदों को भरने के लिए आवेदकों के साक्षात्कार लिए जाएंगे। 8 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे से उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर और नौ अप्रैल को उप रोजगार कार्यालय करसोग में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन

आवेदकों की आयु सीमा 19-40 वर्ष होनी चाहिए। चयनित आवेदकों को 8 घंटे की ड्यूटी के लिए 15 हजार से 17 हजार रुपये दिए जाएंगे। उपरोजगार कार्यालय सुंदरनगर के प्रभारी लाल सिंह एवं उपरोजगार कार्यालय करसोग के प्रभारी रोहित ने बताया कि आवेदक अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, आधार कार्ड, रिज्यूम, रोजगार पंजीकरण पत्र सहित उप-रोजगार कार्यालय में साक्षात्कार के लिए नियोक्ता के समक्ष उपस्थित हों। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें