फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: तेंदुए की दहशत के बीच वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को किया सतर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों को अकेले स्कूल न भेजने की सलाह
विज्ञापन

सरकाघाट (मंडी)। वन विभाग की टीम मंगलवार को ग्राम पंचायत चोलथरा के तलाई टेला पहुंची। खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग सरकाघाट के वन रक्षक संजय कुमार और बहुउद्देश्यीय कार्यकर्ता जोगिंद्र सिंह प्रभावित गांव में पहुंचे। टीम ने ग्रामीणों को सतर्क करते हुए कहा कि वे घर से बाहर अकेले न निकलें और बच्चों को भी अकेले स्कूल न भेजें।
विज्ञापन

वन विभाग ने ग्रामीणों को सलाह दी कि खेतों में काम करते समय आपस में बातचीत करते हुए और शोर करते हुए जाएं। साथ ही पटाखों आदि का इस्तेमाल करते रहें तथा रात के समय बाहर निकलने से परहेज करें। वीरवार शाम करीब 7 बजे तेंदुआ सरौन पंचायत के हयोड़ गांव से एक पालतू कुत्ते को उठाकर ले गया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता रमेश चंद भारद्वाज, उपप्रधान राकेश बन्याल, रत्न चंद, प्रताप सिंह, शकुंतला देवी, अंजना कुमारी, प्रमिला देवी और सीता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि घटनास्थल पर पिंजरा लगाया जाए और तेंदुए को पकड़कर चिड़ियाघर भेजा जाए। वन विभाग सरकाघाट के रेंज ऑफिसर मदन लाल ने बताया कि विभाग की टीम लगातार क्षेत्र का निरीक्षण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें