फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंडोह डैम के पास वैकल्पिक मार्ग बंद, बदार क्षेत्र के ग्रामीणों की दिक्कतें बढ़ीं

Sun, 28 Apr 2024 08:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
पंडोह में बनाया गया वैक​ल्पिक मार्ग, जिसे आवाजाही के लिए बंद कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। पंडोह डैम और कैंची मोड़ के बीच क्षतिग्रस्त हुए एनएच के पूरी तरह से बहाल होने के बाद अब पंडोह के पास से बनाए वैकल्पिक मार्ग को सभी तरह के वाहनों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। मार्ग के बंद होने से अब बदार क्षेत्र की आधा दर्जन से अधिक पंचायतों के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीणों को अब सात से आठ किमी का अतिरिक्त सफर तय कर पंडोह पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वैकल्पिक मार्ग से भी उन्हें पहले ही चार से पांच किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता था, क्योंकि ब्यास नदी पर पंडोह के पास बना पुल बीते बरसात में बह गया था। इसके बाद ग्रामीणों का इसी वैकल्पिक मार्ग से आवागमन हो रहा था। अब एनएच के बहाल होने के बाद वैकल्पिक मार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया है।
अब ग्रामीणों को पहले कैंची मोड़ पहुंचना पड़ रहा है। उसके बाद यहां से पंडोह डैम से होते हुए पंडोह तक जाना पड़ रहा है। इस तरह उन्हें सात-आठ किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की कि जब तक पंडोह में बहे पुल के स्थान पर नया पुल नहीं बना जाता तब तक लोगों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग को बहाल रखा जाए।
विज्ञापन

बदार इलाका के हटोन पंचायत की प्रधान रोशनी देवी, गोपाल ठाकुर, देवी सिंह, पूर्व प्रधान दलीप ठाकुर और अन्य ग्रामीणों ने कहा कि अगर बीबीएमबी प्रबंधन ऐसा नहीं करता है तो फिर ग्रामीणों को मजबूरन प्रबंधन के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ेगा।

एनएच क्षतिग्रस्त होने के कारण ही वैकल्पिक मार्ग बनाया था। प्रशासन के साथ यही एग्रीमेंट किया था कि जब तक एनएच बहाल नहीं हो जाता तब तक ही इस मार्ग को इस्तेमाल किया जाएगा। यदि ग्रामीणों की कोई परेशानी है तो उनके पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात करके इसका कोई न कोई समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। मगर वैकल्पिक मार्ग बरसात के दौरान भी सुरक्षित नहीं है। ऐसे में हर पहलु को ध्यान में रखते हुए ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

-अजय कुमार, अधीक्षण अभियंता, बीबीएमबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें