फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चमुखा में ढाबा बनाकर एंबुलेंस मार्ग रोकने का आरोप

विज्ञापन
चमुखा में ढाबे के साथ एम्बुलेंस मार्ग उखाड कर बनाए जा रहे खोखे। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सुंदरनगर/डैहर (मंडी)। किरतपुर-मनाली फोरलेन में चमुखा गांव में नियमों का ताक पर रखकर ढाबे का निर्माण किया गया। लोगों का एंबुलेंस मार्ग रोककर खोखा बना दिया है। इससे विवाद खड़ा हो गया है। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई के बावजूद ढाबा मालिकों ने स्थानीय लोगों की आवाजाही रोक दी है।
विज्ञापन

स्थानीय वासी नारायण दास और प्यारे लाल ने कहा कि घर में दो-दो मरीज है और अब एंबुलेंस मार्ग रोक दिया है। अवैध निर्माण को लेकर डीसी मंडी और सुंदरनगर एसडीएम को मामले की लिखित शिकायत की गई है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। आरोप है कि अवैध निर्माण पर बिजली और पानी के कनेक्शन भी दिए गए हैं।
मामले में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने वर्ष 2024 में चार मार्च को ढाबा के बिजली और पानी के कनेक्शन काटने के आदेश जारी किए हैं लेकिन न पानी और न ही बिजली काटी गई है। कहा कि मजबूरन मामले में मुख्यमंत्री और लोक निर्माण मंत्री सहित विद्युत बोर्ड प्रबंधन को ज्ञापन भेज कर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

सुंदरनगर विद्युत मंडल के अधिशासी अभियंता मोहित टंडन ने कहा कि बीते वर्ष बिजली काट दी गई है। सुंदरनगर एसडीएम अमर नेगी का कहना है कि अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में शिकायत आई है और तहसीलदार को जमीन का स्टेटस की जांच के आदेश किए गए हैं। अगर जमीन एनएचएआई की होगी, तो उनको भी कार्रवाई के आदेश जारी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें