फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भूमि विवाद मामले में तीनों आरोपी बरी

Wed, 27 Aug 2025 05:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट नंबर-1 सुंदनगर ने भूमि विवाद मामले में सलापड़ के सुदाहण निवासी कृष्ण लाल, निशा और सुख देई को आरोपमुक्त कर बरी कर दिया। मामला वर्ष 2014 का था।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार शिकायतकर्ता मनीषा व उनके पति नीरज ठाकुर घास काट रहे थे, तभी आरोपियों ने रोककर विवाद खड़ा कर दिया। आरोप था कि झगड़े में मनीषा को निशा ने चोट पहुंचाई, सुख देई ने नीरज पर हमला किया और कृष्ण लाल ने गाली-गलौज व पत्थर फेंके। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर चालान कोर्ट में पेश किया।
अदालत ने गवाहों के बयानों व तथ्यों का अवलोकन करने के बाद कहा कि अभियोजन स्वतंत्र गवाह पेश करने में विफल रहा और साक्ष्य संदेह से परे आरोप सिद्ध नहीं कर पाए। ऐसे में तीनों आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें