किसी भी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
वहीं, उपायुक्त ने सभी लोगों से सावधानी बरतने की अपील करते हुए नदी-नालों के पास और भूस्खलन सम्भावित क्षेत्रों में न जाने की हिदायत दी है। उन्होंने आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा प्रबंधन केंद्र मंडी के मोबाइल नम्बर 8544771889 और 9459455714 पर संपर्क करें।
मंडी से कुल्लू की सड़कें क्षतिग्रस्त
मंडी से कुल्लू जाने वाला नेशनल हाईवे 7 मिल तथा पंडोह डैम के पास बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त है जिसको बहाल होने में अनुमानत: दो हफ्ते से ज्यादा का समय लग सकता है।
मंडी के कुछ मार्ग होंगे जल्द बहाल
मंडी पुलिस ने बताया कि मंडी से कुल्लू बाया कमांड कटौला कल तक बहाल होने की संभावना है। लेकिन यह केवल हल्के वाहनों के लिए चलाया जाएगा। सड़क की हालत के कारण भारी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पंडोह से गोहर जाने वाली सड़क आज शाम तक बहाल होने की संभावना है। लेकिन इस सड़क से कुल्लू की तरफ आना जाना नहीं हो सकता। क्योंकि नेशनल हाईवे पंडोह डैम के पास बहुत ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके बहाल होने में 2 हफ्ते का समय लग सकता है।
मंडी जिला के तहत आने वाली मझबाड पंचायत में पिछले कल हुए भूस्खलन के बाद पुलिस ने दो शव दादी और पोती के बरामद कर लिए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद करीब 24 घंटे के बाद यहां मलबे से शव बरामद किए हैं।