नेरचौक (मंडी)। हिमाचल किसान यूनियन (गैर राजनीतिक) की बैठक रविवार को प्रदेशाध्यक्ष सीता राम वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर मंथन किया गया और भविष्य के लिए नीति का निर्धारण किया गया। बैठक में सर्वसहमति से जाहू में हवाई अड्डा बनाने की मांग उठाई गई।
इसके अलावा प्रदेश सरकार से किसान बोर्ड का गठन करने की मांग की गई। साथ ही तमाम सब्जियों का समर्थन मूल्य निर्धारण करने और लावारिस पशुओं के लिए प्राथमिकता के आधार पर नीति निर्धारण करने की सरकार से मांग की गई। इस अवसर पर किसान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष देवी रूप सैनी, महासचिव रोशन लाल शर्मा, संयुक्त सचिव मान सिंह राणा आदि मौजूद रहे। संवाद