फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सस्ते टेस्ट करवाने के बहाने मरीजों को चूना लगा रहे एजेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में उपचार के लिए पहुंच रहे मरीजों को टेस्ट और सस्ती दवाइयां उपलब्ध करवाने के बहाने कुछ एजेंट एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं। वे मरीजों को चूना लगा रहे हैं। मरीजों और उनके तीमारदारों को बहला फुसला कर लैब ले जाकर मनमाने दाम वसूल रहे हैं। गंभीर मरीजों के सैंपल क्षेत्रीय अस्पताल परिसर में ही लिए जा रहे हैं। लोगों को सचेत करने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने पूरे परिसर में जागरूकता सूचना पोस्टर चिपकाए हैं।
विज्ञापन

इन सूचना पोस्टर में जनता से अपील की है कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में 56 तरह के टेस्ट और दवाइयां निशुल्क मिलती हैं और दोपहर बारह बजे के बाद अस्पताल में स्थापित सरकारी आउटसोर्स पर संचालित क्रस्ना लैब में भी निशुल्क टेस्ट किए जाते हैं। ऐसे में अपना धंधा चौपट होता देख इन शातिरों ने अस्पताल परिसर में लगी सूचनाओं को फाड़ दिया है।
क्षेत्रीय अस्पताल प्रबंधन ने इन लोगों की धरपकड़ के लिए अस्पताल के सुरक्षा कर्मचारियों को निर्देश दे रखे हैं। बावजूद इसके यह लोग मरीजों को अपने जाल में फांसने में कामयाब हो रहे हैं। मरीज के साथ आए तीमारदारों का मानना है कि बेशक सरकारी अस्पताल में सभी तरह के टेस्ट निशुल्क हैं, लेकिन दूरदराज से मरीज को मंडी अस्पताल लाए हैं। चिकित्सकों की ओर से लिखे टेस्ट करवाने में घंटों कतारों में लगना पड़ेगा और रिपोर्ट के लिए भी इंतजार करना होगा। ऐसे में घर लौटने में परेशानी रहेगी।
विज्ञापन

...
अस्पताल परिसर में लोगों को बहला फुसला कर ले जाने वाले एजेंट को रोकने के लिए सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए। यदि कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. दिनेश ठाकुर, एमएस क्षेत्रीय अस्पताल मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें