लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र में तीन दिवसीय बनांदर मेला दो साल के बाद मनाया जाएगा। क्षेत्र के लोगों में मेले को लेकर काफी उत्साह है। मेले को लेकर शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें ममाण-बनांदर ग्राम पंचायत के प्रधान महेंद्र सिंह राणा ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया कि मेले का शुभारंभ 10 अप्रैल को अखिलेश्वर महादेव मंदिर में विधिवत हवन के साथ किया जाएगा।
मेले में खेलकूद प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्याएं भी होंगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से मेले में बढ़-चढ़कर भाग लेने और मेले की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
प्रधान महेंद्र ने बताया कि कोरोना काल के दौरान प्रदेश सरकार के आदेशानुसार बीते दो साल मेले का आयोजन नहीं किया गया। बैठक में ममाण-बनांदर के उपप्रधान महेंद्र, पूर्व जिला परिषद सदस्य संजीव शर्मा, मेला कमेटी सदस्य जोगिंद्र सिंह, सतीश ठाकुर, बलदेव राणा, अनित कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद