फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब करसोग के नागन गांव में पकड़ी अफीम की खेती

Sat, 16 Apr 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
करसोग के नागन गांव में अवैध रूप से अफीम की खेती की जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी के उपमंडल करसोग के दुर्गम क्षेत्रों में एक के बाद एक अफीम की खेती का मामला सामने आ रहा है। शुक्रवार को करसोग थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नागन गांव में पहुंच कर दो खेतों में 190 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं। एक माह के भीतर पुलिस ने अवैध रूप से अफीम की खेती करने का छठा मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


करसोग थाना पुलिस को शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे गुप्त सूचना मिली थी कि नागन गांव में किसी ने अवैध रूप से अफीम की खेती कर रखी है। सूचना पर एसएचओ करसोग सुनील कुमार ने एएसआई झाबे राम के नेतृत्व के पुलिस दल नागन गांव भेजा गया। जहां पर दो खेतों में कुल 190 अफीम के पौधे बरामद किए गए।

अफीम के पौधों में डोडे और फूल खिले हुए थे। पुलिस ने ग्राम पंचायत महोग के उपप्रधान और वार्ड पंच को मौके पर बुलाया। कानूनगो और हलका पटवारी को जमीन की पहचान के लिए बुलाया गया। पुलिस टीम ने कुछ अफीम के पौधे कब्जे में लिए। बाकी खेत में ही नष्ट कर दिए। करसोग क्षेत्र में अफीम की खेती का यह छठा मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पहली बार करसोग पुलिस ने अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम में हैड कांस्टेबल पूर्ण सिंह, होम गार्ड नीरम भी शामिल थे।एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि अब क्षेत्र के लोग अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती की सूचना पुलिस को दे रहे हैं। क्षेत्र में अफीम की खेती के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें