फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: प्रशासन का अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहें लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से बढ़ा जलस्तर, पंडोह बांध से भी छोड़ा जा रहा पानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पंडोह (मंडी)। जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश से नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। पंडोह बांध के जलस्तर में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसके चलते पंडोह बांध से पानी छोड़ने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंडी जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी कर लोगों से नदी-नालों से दूर रहने की अपील की है।
डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि बारिश के कारण ब्यास नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। इसलिए नदी किनारे रह रहे लोगों को अलर्ट किया गया है। अपील की कि वे नदी-नालों के नजदीक न जाएं। किसी भी तरह की आपदा के लिए संबंधित उपमंडलीय प्रशासन को इसकी सूचना दें। उन्होंने बताया कि बरोट बांध से भी पानी को छोड़ा जा रहा है। वहां के लोगों से भी एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बीबीएमबी के वरिष्ठ अधीक्षण अभियंता चंद्रमणी शर्मा ने बताया कि इस समय पंडोह बांध का जलस्तर 2939 मीटर है जोकि सामान्य है। पंडोह बांध में लारजी बांध से छोड़ा जा रहा पानी भी आ रहा है। करीब 7 हजार क्यूसेक पानी ब्यास में छोड़ा जा रहा है। अभी पंडोह बांध का एक ही गेट एक मीटर तक खोला गया है। स्थिति सामान्य है, लेकिन लोगों को एहतियात बरतने की जरूरत है। लोग नदी के किनारे न जाएं। इसके लिए नदी किनारे हाईवे पर अनाउंसमेंट व्हीकल को दौड़ाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें