फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को शीघ्र दिए जाएं वित्तीय लाभ : निक्का राम

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन ने बैठक में उठाई मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन धनोटू इकाई की बैठक खंड अध्यक्ष निक्का राम चौधरी की अध्यक्षता में माता भद्रकाली मंदिर सकराह के सभागार में हुई। इसमें विभिन्न मांगों और समस्याओं पर चर्चा की गई। खंड अध्यक्ष निक्का राम ने बताया कि धनोटू खंड में 32 पंचायतें आती हैं। इन 32 पंचायतों को चार जोन में बांटा है।
विज्ञापन

चारों जोन से अध्यक्ष और सचिव भी चुन लिए गए हैं। अध्यक्ष और सचिवों को कार्यकारिणी का विस्तार करने के लिए अधिकृत किया है। पेंशनरों ने देय देनदारियों की अदायगी को लेकर बजट में प्रावधान करने की मांग की। इसमें वर्ष 2016 से 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को उनके देय वित्तीय लाभ यथाशीघ्र दिए जाएं। इसी तरह उनकी ग्रेच्युटी, लीव इनकैशमेंट और पे कमीशन का एरियर भी दिया जाए। बैठक में खंड के महासचिव कृष्ण चंद, वरिष्ठ उप प्रधान भूप सिंह, उपाध्यक्ष युधिष्ठिर शर्मा, तारा चंद, मनी राम चौहान, नैन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें