फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निगम के अतिरिक्त आयुक्त विजय ने संभाला कार्यभार

Thu, 28 Nov 2024 10:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार। संवाद
विज्ञापन
मंडी। नगर निगम मंडी में बुधवार को अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार ने कार्यभार संभाल लिया। पिछले दो महीनों से नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त का पद खाली था। निगम के चार साल के सफर में पद संभालने वाले वह आठवें अधिकारी बनें। इससे पहले विजय कुमार शिमला सचिवालय में सह सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे।
विज्ञापन

इसके अलावा वह हमीरपुर, शिमला, सोलन जिलों में एसडीएम और किन्नौर में एसी-टू-डीसी का पदभार भी संभाल चुके हैं। बुधवार को उन्होंने पदभार संभालते ही नगर निगम के दोनों सहायक अभियंता से उन्होंने फीडबैक ली। उन्होंने दोनों अधिकारियों से शहर की समस्याओं को भी जाना और उनके सुधार को लेकर भी चर्चा की।
अतिरिक्त आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार करवाना, फुटपाथ की हालत सुधारना और स्ट्रीट लाइटों की सही व्यवस्था करवाना उनका मुख्य मकसद रहेगा। आयुक्त एचएस राणा और महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा समेत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ नगर निगम में विकास कार्यों को गति देंगे।
विज्ञापन

वार्डों में लोगों की समस्याओं को भी प्रमुखता से जाना जाएगा और उनका प्राथमिकता के तौर पर हल करवाया जाएगा। उनकी तैनाती के बाद अब निगम के कार्य में भी तेजी आएगी। इससे पहले सभी फाइलें आयुक्त को ही निपटानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें