फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: निर्णयों की अवहेलना का लगाया आरोप

विज्ञापन
नगर निगम मंडी के आयुक्त को ज्ञापन सौंपते टाउन वेंडिंग कमेटी के गैर सरकारी सदस्य। स्त्रोत- जागरू
विज्ञापन
मंडी। टाउन वेंडिंग कमेटी के गैर सरकारी सदस्यों ने नगर निगम के सभागार में आयोजित कमेटी की बैठक में लिए गए निर्णयों की अवहेलना का आरोप लगाया है। कमेटी के गैर सरकारी सदस्य ओपी कपूर, हरमीत सिंह बिट्टू ने नगर निगम के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

गैर सरकारी सदस्यों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि टाउन वेंडिंग सब कमेटी द्वारा स्टेट बैंक के बाहर बैठे हुए पथ विक्रेताओं की पूरी तरह पड़ताल करने के बाद टाउन वेंडिंग कमेटी उन्हें लाइसेंस आदि वितरित करने पर निर्णय लेगी।
तीन दिनों से नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त की ओर से इन विक्रेताओं को बार बार अपना कारोबार यहां से समेटने के लिए कहा जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से नगर निगम के आयुक्त से इस मामले में हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है। इधर नगर निगम के आयुक्त ने इस विषय में उचित कार्रवाई अमल में लाने का आश्वासन दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें