मंडी। शहर के मुख्य विश्वकर्मा चौक के पास थनेहड़ा मोहल्ले की गिर रही पहाड़ी पर डंगा लगाने का कार्य दूसरे दिन ही बंद हो गया। पानी होने से पहाड़ी का ऊपर का हिस्सा धंस गया।
इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने कार्य रोक दिया है। अब फिर से निर्माण करने वाली कंपनी के इंजीनियर को बुलाया जाएगा। पहाड़ी से बड़ी मात्रा में पानी निकल रहा है। नीचे से खोदाई पर ऊपर से लगातार पहाड़ी का हिस्सा धंस रहा है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीके वर्मा ने बताया कि पहाड़ी के धंसने के कारण काम रोक दिया है। अब फिर से इंजीनियर को बुलाया गया है। संवाद