फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: नेरचौक मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की मुस्तैदी से पकड़ा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
जमानत पर छूटने के आठ दिन बाद फिर चिट्टे के साथ दबोचा गया यश पाल
विज्ञापन

चार दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी, 57 ग्राम चिट्टा मामले में 17 जुलाई को मिली थी जमानत
डिजिटल पर न चलाएं....
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में 20 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किए गए 31 वर्षीय यश पाल को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी 57 ग्राम चिट्टे की बरामदगी से जुड़े एक अन्य मामले में 17 जुलाई को अदालत से जमानत पर रिहा हुआ था। दोबारा नशे के साथ पकड़े जाने के बाद पुलिस उसके नशा तस्करी नेटवर्क और पुराने संपर्कों की गहन जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को आरोपी मेडिकल कॉलेज परिसर में पहुंचा था। इस दौरान वहां तैनात सिक्योरिटी गार्ड को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। गार्ड ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोका और पूछताछ के बाद तलाशी ली। तलाशी के दौरान संदिग्ध पदार्थ मिलने पर उसे हिरासत में लेकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के कब्जे से 20 ग्राम चिट्टा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह मेडिकल कॉलेज परिसर में दवाई लेने आया था। हालांकि पुलिस उसके इस दावे की भी जांच कर रही है। जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि आरोपी के पास चिट्टा कहां से आया और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जांच भी शुरू कर दी है। मेडिकल कॉलेज जैसे संवेदनशील परिसर में चिट्टा बरामद होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और नशा तस्करी की गतिविधियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें