फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: आरएम पर दुर्व्यवहार करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में की शिकायत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पधर (मंडी)। हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों की कार्यप्रणाली को लेकर एक बार फिर सवाल उठे हैं। वरिष्ठ नागरिक सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने एचआरटीसी मंडी के क्षेत्रीय प्रबंधक (आरएम) पर मोबाइल फोन पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

सुरेंद्र ठाकुर के अनुसार सोमवार शाम चार बजे कुफरी से गरलोग रूट पर चलने वाली बस सेवा अचानक बंद कर दी गई। बस न चलने से परेशान यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और मजबूरन टैक्सियों का सहारा लेकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। उन्होंने इस समस्या को लेकर आरएम मंडी से संपर्क किया। आरोप है कि उन्होंने मदद करने के बजाय दुर्व्यवहार किया और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया। उन्होंने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री सेवा हेल्पलाइन पर दर्ज करवाते हुए आरएम के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरएम पीयूष शर्मा ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वह ड्यूटी के सिलसिले में बाहर थे और उन्होंने वरिष्ठ नागरिक को सही जानकारी के लिए बस अड्डा प्रभारी से बात करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें