फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चेलंग में दरकती पहाड़ी का किया ड्रोन सर्वे

विज्ञापन
चौहार घाटी के चेलिंग गांव में दरक रही पहाड़ी का ड्रोन से लिया गया फोटो। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मलबे का खतरा टला, स्थिति सामान्य
विज्ञापन

पहाड़ी की हर गतिविधि को बारीकी से जांचा
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। चौहार घाटी के चेलंग गांव में दरक रही पहाड़ी और उससे उत्पन्न खतरे को देखते हुए उपमंडल प्रशासन ने कड़े कदम उठाए हैं। सुरक्षा व्यवस्था का आकलन करने के लिए प्रशासन की विशेष टीम ने चेलंग की पहाड़ी का ड्रोन के माध्यम से विस्तृत सर्वे किया। इस दौरान टिक्कन के तहसीलदार प्यार चंद और कानूनगो विशेष रूप से मौके पर मौजूद रहे।
मंगलवार को सर्वेक्षण के दौरान अधिकारियों ने ड्रोन तकनीक की मदद से पहाड़ी की हर गतिविधि को बारीकी से जांचा। इस सर्वे का मुख्य उद्देश्य यह पता लगाना था कि आगामी दिनों में होने वाली बारिश से पहाड़ी को और नुकसान पहुंचेगा या नहीं। निरीक्षण के बाद पाया गया कि पहाड़ी का जो हिस्सा कमजोर था और जिससे मलबा गिर रहा था, वह अब पूरी तरह नीचे आ चुका है। वर्तमान में पहाड़ी से गांव की दूरी लगभग 500 मीटर है, जिससे फिलहाल किसी बड़े खतरे की संभावना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पधर के एसडीएम सुरजीत सिंह ने बताया कि ड्रोन सर्वे से स्पष्ट हुआ है कि स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर जिन स्थानीय परिवारों ने सुरक्षित स्थानों पर पलायन किया था, प्रशासन उनसे लगातार संपर्क साध रहा है जिससे उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें