नेरचौक (मंडी)। शहर के एक कॉलेज में बीटेक कर रही छात्रा लेंटर से गिरकर घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय वर्षा पुत्री अश्वनी कुमार भोरंज जिला हमीरपुर एक निजी कॉलेज से बीटेक कर रही है।
वह पीजी में रह रही है। सोमवार सायं करीब चार बजे वह लेंटर पर धूप सेंक रही थी, लेकिन अचानक कुत्तों के भौंकने की आवाज से डरकर नीचे गिर गई। इससे चलते उसे गंभीर चोटें आई हैं। वहां से उसे उपचार के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की। कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।