फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करसोग में सड़क हादसा; एक की मौत, दो घायल

Thu, 03 Dec 2015 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर-करसोग सड़क पर गगौण नाला के समीप वीरवार दोपहर बाद एक ऑल्टो कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे का कारण चालक द्वारा वाहन तेज गति व लापरवाही से चलाना माना जा रहा है।
विज्ञापन


हादसे में ऑल्टो कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर ऑल्टो कार सवार सोमाकोठी में भागवत में भाग लेने के लिए जा रहे थे। करीब तीन बजे रामपुर-करसोग सड़क पर गगौण नाला के समीप कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा लुढ़की। गाड़ी गिरने की आवाज सुनकर लोगों ने दो घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से करसोग अस्पताल भेजा और पुलिस को सूचना दी।

घायलों के करसोग अस्पताल में उपचार चल रहा है। एएसआई झाबे राम के नेतृत्व में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच में एक व्यक्ति को मृत पाया। मृतक की पहचान कुलदीप शर्मा, पुत्र जीतराम, गांव घाडलू तहसील सुन्नी, जिला शिमला है। वहीं, घायलों की पहचान महेश्वर शर्मा (32) पुत्र दौलत राम गांव करयाली डाकघर क्यार तहसील ठियोग जिला शिमला और वरूण (21) पुत्र रूप लाल गांव डेलग, डाकघर सोमाकोठी तहसील करसोग के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पुलिस ने आईपीसी की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जांच जारी है। बताया जा रहा है कि महेश्वर शर्मा बतौर कथावाचक सोमाकोठी में भागवत के लिए जा रहे थे। उधर, एसडीएम विवेक चौहान घायलों को फौरी राहत के रूप में तीन-तीन हजार रुपये दिए। इधर, एसएचओ करसोग पुलिस थाना सुनील कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसा चालक द्वारा वाहन तेज गति व लापरवाही से होना माना जा रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें