फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में सड़क हादसे में युवक की मौत

Mon, 16 Nov 2015 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के सैण के समीप एक सड़क दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसे में युवक का सिर फट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मौके पर फॉरेसिंक लैब की टीम ने भी जायजा लिया। टीम ने खून व मिट्टी समेत अन्य चीजों के सैंपल भरे। मृतक के पिता ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद दुर्घटना का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार रात्रि को मनोज ठाकुर उर्फ बंटी (उम्र 23) पुत्र मोहन सिंह ठाकुर निवासी बनाणू तहसील सदर जिला मंडी व दिनेश जम्वाल निवासी सैण मोहल्ला मंडी बाइक के माध्यम से अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस बीच मंडी-बाड़ी गुमाणू सड़क मार्ग पर सैण के समीप बाइक सवार रुक गए। बाइक सवार दिनेश जम्वाल से उतर गया। वहीं चालक मनोज ठाकुर बाइक खड़ी कर रहा था।
इस बीच बाइक अनियंत्रित हो गई और डंगे से नीचे सैण के लिए जाने वाली रास्ते पर जा गिरी। जिसकी चपेट में आकर चालक मनोज भी गिर गया। हादसे में बाइक से युवक के सिर पर जोरदार चोट लग गई और सिर फट गया। मौके पर मौजूद अन्य युवक दिनेश मोबाइल में सिग्नल नहीं होने पर एंबुलेंस के लिए गया, लेकिन घायल युवक के चिल्लाने पर सैण मोहल्ले से लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और एंबुलेंस बुलाकर घायल को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर, मृतक के पिता मोहन सिंह ठाकुर ने बेटे की हत्या होने की आशंका जताई है।
मोहन का कहना है कि उनके बेटे को किसी से धमकियां मिल रही थीं और घटनास्थल पर भी सभी साक्ष्य हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। उधर, सिटी पुलिस चौकी के प्रभारी रामलाल ने बताया कि घटनास्थल का दौरा कर सभी साक्ष्यों को ध्यान रखते हुए आईपीसी की धारा 279 व 304ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में जांच जारी है। यदि जांच के दौरान हत्या के संबंध में कोई भी साक्ष्य सामने आते हैं तो मामला मर्डर केस में तबदील किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें