फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाची में चार कमरों का एक मकान जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सराज क्षेत्र के ग्राम पंचायत थाची में आग लगने से चार कमरे का एक रिहायशी मकान जल कर राख हो गया। घटना में करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हो गया। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास थाची के डिंगली में दमोदर दास और सीते राम के घर से धुंआ निकलने लगा तो ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। घटना के समय घर के सभी सदस्य बाहर थे। लकड़ी का मकान होने के कारण आग एकदम फैल गई और आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

देखते ही देखते ही आग ने घर को चपेट में ले लिया और घर में रखी नकदी, जेवरात और अन्य सामान भी पूरी तरह से जल गया। घर में रखा कोई भी सामान बचाया न जा सका। पंचायत प्रधान हिमा देवी ने कि आग की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें