फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एबीवीपी ने डीएसपी को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सुंदरनगर के नर्सिंग काॅलेज में प्रशिक्षु छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर शनिवार को एबीवीपी इकाई मंडी ने डीएसपी मंडी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। परिषद के जिला मीडिया संयोजक सूर्यांश महंत ने बताया कि ज्ञापन में पुलिस से मांग उठाई गई कि प्रशिक्षु छात्रा की मौत मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की जाए।
विज्ञापन

दोषियों को शीघ्र न्यायालय के समक्ष लाया जाए। पीड़ित परिवार को पर्याप्त मुआवजा और सरकारी सहायता प्रदान की जाए। छात्राओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाए जाएं। परिषद के संयोजक चिराग ठाकुर ने कहा कि यह घटना समाज के लिए एक चिंता का विषय है। अगर जल्द कार्रवाई नहीं की जाती तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें