फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: फीस वृद्धि के विरोध में एबीवीपी ने शव रखकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राजकीय वल्लभ महाविद्यालय के परिसर में प्रदर्शन करते  विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता। स्त्रोत सं
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव बहाल करने, एसपीयू का घटाया दायरा बहाल करने की भी उठाई मांग
विज्ञापन

प्रदेश सरकार को उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के विरोध, छात्र संघ चुनाव बहाल करने और सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) का घटाया गया दायरा पूर्ववत करने की मांग को लेकर बुधवार को एबीवीपी की वल्लभ कॉलेज इकाई ने शव प्रदर्शन किया। कॉलेज परिसर में पुतलेनुमा शव रखकर कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बढ़ाई गई फीस तत्काल वापस ली जाए। विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार बहाल करते हुए छात्र संघ चुनाव करवाए जाएं। साथ ही एसपीयू के घटाए गए दायरे को पूर्व की स्थिति में बहाल किया जाए।
विज्ञापन

इकाई अध्यक्ष करण ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी परिषद कई दिनों से फीस वृद्धि वापस लेने की मांग कर रही है। प्रदेश में कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव बंद हैं, जिससे विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसपीयू का दायरा घटाने का फैसला विश्वविद्यालय के हित में नहीं है। इससे इसकी कार्यक्षमता और विस्तार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

एबीवीपी ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने विद्यार्थियों की मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें