फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भारत साइकिल यात्रा पर निकले अभिषेक मंडी पहुंचे

Sat, 27 Sep 2025 07:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
साइकिल यात्रा पर निकले अभिषेक यादव। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
मंडी। द इंडियन हीरोज ट्रस्ट के सौजन्य से 26 वर्षीय अभिषेक यादव फौजी भाइयों और बलिदानी सैनिकों के सम्मान के लिए भारत साइकिल यात्रा पर निकले हैं। शुक्रवार को अभिषेक यादव का मलोरी में फोरलेन सुरंग में प्रवेश द्वार के करीब पार्षद वीरेंद्र आर्य ने स्वागत किया और उन्हें अपने आवास पर चाय के लिए भी आमंत्रित किया।
विज्ञापन

बातचीत में अभिषेक यादव ने बताया कि यह यात्रा 47000 किलोमीटर की है। यह दुनिया की सबसे लंबी साइकिल यात्रा होगी। इस यात्रा के दौरान वह 61 आर्मी छावनियों से होते हुए भारत के सभी राज्यों से होते हुए 900 दिन बाद अपने गृह जिले देवरिया पहुंचेंगे। वह द इंडियन हीरोज ट्रस्ट, परिवारजनों व शुभचिंतकों की मदद व आशीर्वाद से 19 दिसंबर 2024 को यात्रा पर निकले थे। अभी उनका सफर एक तिहाई ही हुआ है और वह लेह लद्दाख तक जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें