फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: 310 ग्राम चरस के साथ थुनाग का युवक गिरफ्तार

Sun, 03 May 2026 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने भवाणा टनल नंबर-5 फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान 310 ग्राम चरस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब पांच बजे पुलिस टीम नियमित जांच के लिए नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान मनाली-दिल्ली एचआरटीसी बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार यात्रियों की जांच के दौरान एक युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। शक के आधार पर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 310 ग्राम चरस बरामद हुई।
पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान तजेंद्र कुमार निवासी गांव चिमटी डाकघर लंबाथाच तहसील थुनाग के रूप में हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह खेप कुल्लू से कहां से लाया था और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी। साथ ही उसके नेटवर्क की भी जांच की जा रही है, जिसमें यह भी खंगाला जा रहा है कि खेप को पंजाब में कहां पहुंचाया जाना था।डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें