फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पंजाब और हिमाचल की तल्खी पर गाना बना दिया भाईचारे का संदेश

Sun, 30 Jun 2024 08:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
मंडी में पंजाबी गायक योर्स एचआर व कला रिकॉर्डस के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा गाने को लेकर चर्
विज्ञापन
मंडी। पंजाब और हिमाचल के टैक्सी चालकों में चल रही तल्खी के बीच भाईचारे का संदेश देने के लिए पंजाबी गायक योर्स एचआर ने एक गाना बनाया है। ‘हिमाचल-पंजाब की परिवार साडा, असी लड़ना नी पौणा प्यार हिक्का नाल बई’ बोल से बनाया गया यह गाना कला रिकॉर्ड्स के बैनर तले यू-टयूब पर जारी कर दिया गया है। कला रिकॉर्ड्स मंडी की म्यूजिक कंपनी है जबकि गाना लिखने और गाने वाले योर्स एचआर पंजाब के रहने वाले हैं।
विज्ञापन




गाने को हिमालयन स्ट्रिंग्स ने म्यूजिक दिया है। गायक योर्स एचआर ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हिमाचल के टैक्सी चालकों के बीच तकरार की जो खबरें आईं वो दोनों राज्यों के लिए चिंता की बात है। क्योंकि यह दोनों राज्य आपस में पड़ोसी और भाई-भाई की तरह है। ऐसे में दोनों राज्यों के लोगों को आपसी भाईचारे की मिसाल पेश करनी चाहिए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए गाना बनाया गया है। हमारा यही प्रयास है कि इस गाने के माध्यम से लोग इस बात को समझेंगे कि हमें विवादों से दूर रहकर एकजुटता के साथ रहना है।























कला रिकॉर्ड्स के संस्थापक राजा सिंह मल्होत्रा ने बताया कि पंजाब के लोगों का हिमाचल आना-जाना तो हिमाचल के लोगों का पंजाब आना-जाना लगा रहता है। दोनों ही राज्यों का आपस में गहरा नाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी बातों को ज्यादा तूल दिया जा रहा है ताकि दोनों राज्यों के बीच का रिश्ता खराब हो। उन्होंने बताया कि गाने के एक-एक शब्द के माध्यम से यही बताने का प्रयास किया गया है कि हमें एक-दूसरे के साथ मिलकर रहना है। उन्होंने लोगों से इस गाने को ध्यान से सुनने और एकजुटता के साथ रहने की अपील भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें