फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: स्कूल परिसर में पेड़ की बड़ी शाखा गिरी, बाल-बाल बचीं बच्चियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर में दो साल से पेड़ हटाने की चल रही प्रक्रिया
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में रोष
संवाद न्यूज एजेंसी
डैहर (मंडी)। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक स्कूल (कन्या) सुंदरनगर परिसर में बुधवार को एक पुराने पेड़ की बड़ी शाखा अचानक टूटकर गिर गई। गनीमत रही कि शाखा बच्चियों के सामने गिरी और कोई भी छात्रा इसकी चपेट में नहीं आई। घटना के समय स्कूल में करीब 180 बच्चियां मौजूद थीं।

जानकारी के अनुसार स्कूल भवन के पास तीन बड़े और पुराने पेड़ खड़े हैं, जिन्हें लंबे समय से सुरक्षा की दृष्टि से खतरा माना जा रहा है। इन पेड़ों के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। स्कूल में वर्तमान में तीन से दस वर्ष आयु वर्ग की करीब 200 बच्चियां पढ़ाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इन पेड़ों को हटाने के लिए पिछले दो वर्षों से कागजी प्रक्रिया चल रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई है। पेड़ की शाखा टूटकर गिरने की घटना के बाद स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्कूल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में शिक्षा विभाग, प्रशासन और वन विभाग को कई बार पत्र भी भेजे जा चुके हैं। एसडीएम सुंदरनगर ने मामले का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, वन मंडल अधिकारी ने पेड़ों की कटान के लिए आवश्यक दस्तावेज मांगे हैं। स्कूल प्रबंधन का कहना है कि सभी औपचारिकताएं पूरी कर दस्तावेज जमा करवाए जा चुके हैं। घटना के बाद अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खतरनाक पेड़ों को जल्द हटाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
विज्ञापन

एसएमसी प्रधान एवं नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद नीलम शर्मा ने कहा कि पेड़ों को हटाने के लिए कई बार एसडीएम सुंदरनगर से आग्रह किया जा चुका है। स्कूल की प्रभारी मुख्याध्यापिका पंकज कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना खंड शिक्षा अधिकारी और एसडीएम सुंदरनगर को दे दी गई है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि स्कूल परिसर से पेड़ हटाने के लिए प्रशासन से पिछले दो वर्षों से लगातार आग्रह किया जा रहा है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हो सकी है। उधर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि स्कूल परिसर में पेड़ की शाखा टूटने की सूचना मिली है। बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा विभाग से औपचारिकताएं पूरी करवाकर पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें