फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कांढी मोड़ के निकट जेसीबी से लोड ट्राला खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
सराज में शिकावरी सड़क मार्ग पर कांढी मोड़ के निकट हादसे का शिकार ट्राला।  स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
रात करीब 11:30 बजे हुआ हादसा, सड़क धंसना बताई जा रही वजह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। थुनाग क्षेत्र के शिकावरी रोड पर कांढी मोड़ के निकट देर रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे जेसीबी से लदा एक ट्राला अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। सड़क धंसने के कारण हुए इस हादसे में ट्राला चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 38 वर्षीय संतोष कुमार, पुत्र हेम सिंह, निवासी गांव गहरा, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार संतोष कुमार ट्राला में जेसीबी मशीन लोड कर जा रहा था। जैसे ही वह रात करीब 11:30 बजे कांढी मोड़ के पास पहुंचा, अचानक सड़क धंस गई, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्राला जेसीबी सहित गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल चालक संतोष कुमार को तत्काल नजदीकी बगस्याड़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें