सराज विधानसभा क्षेत्र के कुथाह में आयोजित मेले में विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों, महिला
थुनाग (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के मेला मैदान कुथाह में आयोजित एक दिवसीय रेडक्रॉस मेले का शुभारंभ मंगलवार को उपमंडलाधिकारी नागरिक थुनाग रमेश कुमार ने किया।
रेडक्रॉस मेले के दौरान विभिन्न निजी एवं सरकारी स्कूलों, महिला मंडलों और आईसीडीएस से जुड़ी महिलाओं, औद्योगिक एवं वानिकी महाविद्यालय थुनाग की ओर से बेहतरीन प्रस्तुतियां पेश कर अपनी सराज की संस्कृति की झलक पेश की। मुख्य अतिथि रमेश कुमार ने कहा कि रेडक्रॉस मेला, करुणा, सेवा भावना से जुड़ा उत्सव है।
इससे पूर्व उन्होंने मेला स्थल पर लगाए गए विभिन्न विभागों, स्वयं सहायता समूहों, महिला मंडलों और शिक्षण संस्थानों के स्टाल का भी अवलोकन किया। इस मौके पर कांग्रेसी नेता जगदीश रेडडी समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद