टिहरा (मंडी)। धर्मपुर थाना के तहत नशीला पदार्थ खिलाकर 28 वर्षीय युवती का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।
युवती ने शिकायत में आरोप लगाया कि पड़ोस के गांव के युवक ने उसे खाद्य पदार्थ में नशीले पदार्थ खिलाया। बेहोश होने पर युवक उसका अपहरण कर ले गया और दुष्कर्म किया। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे पकड़ लिया जाएगा।