फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सूरजपुर बाड़ी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से बच्ची घायल

विज्ञापन
सरकाघाट के सूरजपुर बाड़ी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल इशा। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
सरकाघाट (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के सूरजपुर बाड़ी में वीरवार पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे एक नौ साल की बच्ची ट्रैक्टर की चपेट में आने से घायल हो गई। मासूम बच्ची को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सरकाघाट लाया गया लेकिन शल्य चिकित्सक और हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के कारण बच्ची को हमीरपुर अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पूर्व उपप्रधान अशोक कुमार अपने ट्रैक्टर से सूरजपुर बाड़ी स्कूल के निकट जा रहे थे। उस दौरान नौ साल की इशा पुत्री राकेश कुमार निवासी सुरजपुर बाड़ी अपनी सहेली के साथ दुकान जा रही थी। इस दौरान अचानक ट्रैक्टर के पिछले टायर की चपेट में आकर घायल हो गई।
अशोक कुमार और बच्ची इशा के माता-पिता ने तत्काल उसे घायल अवस्था में नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। वहां पर शल्य चिकित्सक और हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण चिकित्सकों ने हमीरपुर रेफर कर दिया। डीएसपी सरकाघाट संजीव कुमार गौतम ने बताया कि घटना का पता लगते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। घटना के कारणों का पता लगा कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें