मंडी। बाल स्कूल मंडी में 26 अक्तूबर से अंडर 14 छात्रों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आगाज होगा। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता तीन दिन तक चलेगी। बाल स्कूल के प्रधानाचार्य जयश्री कपूर ने बताया कि इस तीन दिवसीय अंडर 14 छात्रों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 अक्तूबर को होगा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ठाकुर करेंगे। इस प्रतियोगिता का समापन 28 अक्तूबर को सेवानिवृत्त सहायक निदेशक खेल राजेश ठाकुर करेंगे। मेजर गेम में बास्केटबाल, हॉकी, हैंडबाल और टेबल टेनिस की प्रतियोगिता खेली जाएगी। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों के लगभग 450 छात्र खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रधानाचार्य ने कहा कि बाल स्कूल के लिए यह गर्व की बात है कि उन्हें राज्य स्तरीय मेजर गेम करवाने को अवसर मिला। संवाद