फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: गाड़ागुशैणी में मकान में लगी आग परिवार ने भागकर बचाई जान

विज्ञापन
गाड़ागुसैणी क्षेत्र में मकान में भड़की आग। स्त्रोत- जागरूक पाठक
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल बालीचौकी के गाड़ागुशैणी स्थित कटगाड़ गांव में बुधवार रात करीब एक बजे छह कमरों के दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लग गई। मकान में सो रहे परिवार ने मुश्किल से भागकर जान बचाई।
विज्ञापन

परिवार के सदस्यों के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग भी मौके पर पहुंचे। आग पर काबू पाने के लिए मिट्टी और पानी का इस्तेमाल किया लेकिन आग प्रचंड हो चुकी थी। ग्रामीणों के प्रयास सार्थक नहीं हो पाए। आग से पूरा मकान जलकर राख हो गया।
घर के अंदर रखा सारा सामान भी जल गया। यहां तक की नकदी सहित बच्चों की किताबें और परिवार के कपड़े भी राख हो गए। तन पर पहने कपड़े ही शेष बचे। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। घटना की सूचना मिलने पर हलका पटवारी गाड़ागुशैणी पंकज ने वीरवार सुबह मौके पर पहुंच कर नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने करीब 25 लाख के नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है। पीड़ित परिवार को मौके पर 15 हजार की फौरी राहत दी है। शुक्रवार को प्रभावित परिवार को तिरपाल, कंबल और खाद्य सामग्री दी जाएगी। उनके ठहराव का उचित प्रबंध किया जाएगा।
कटगाड़ पंचायत के उपप्रधान चुनी लाल ने बताया कि प्रभावित मकान मालिक तुलसी राम गरीब परिवार से संबंध रखते हैं और खेतीबाड़ी से परिवार का गुजारा करते हैं। परिवार में दो छोटे बच्चे, वृद्ध पिता, पत्नी और स्वयं इस मकान में रहते थे। ऐसे में भारी ठंड से बचने के लिए प्रभावित परिवार के पास न तो बिस्तर है न ही सिर छुपाने के लिए छत बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें