सरकाघाट (मंडी)। नलवाड़ मेला बरच्छवाड़ की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में रूणझुणुआ फेम मोहित गर्ग की सुरीली आवाज पर दर्शक जमकर नाचे।इनके साथ सांस्कृतिक संध्या में दीपिका और जॉनी ठाकुर ने भी अपने गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोकगायकों और स्थानीय कलाकारों ने भी खूब रंग जमाया।
सांस्कृतिक संध्या में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डाॅ. श्याम सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मेला कमेटी और ग्राम पंचायत बरच्छवाड़ की प्रधान निशा कुमारी ने उनका स्वागत किया। सांस्कृतिक संध्या के स्टार कलाकार मोहित गर्ग ने ठंडी-ठंडी हवा चलदी, रूणझुणुआ, मोरणुआ, सोडे दिया बोतलां, अच्छरिए, कुडमेट जैसे गीत गाकर दर्शकों को झुमाया।
उन्होंने दर्शकों की फरमाइश पर भी गीत पेश किए। लोक गायिका जोनी ठाकुर ने अपने कर्म की कर अदाएं, बाहों में चले आओ, बचना ए हसीनो, मेरी उम्र के नौजवानों, सुन रहा है ना तू, कभी जो बादल बरसे, दिल इबादत चली कुड़मेट आदि पहाड़ी गीत पेश कर दर्शकों को खूब झुमाया। इससे पहले दीपिका ने भी सुरीली आवाज का जादू बिखेरा। दीपिका ने माही वे, हर किसी को नहीं मिलता प्यार, काली एक्टिवा, कजरा मोहब्बत वाला जैसे गीत सुनाए। सांस्कृतिक संध्या में पंकज, संजय जम्वाल, शिवेंद्र दत्त, आराध्या और प्रीति ने भी शानदार प्रस्तुति दी। संवाद