फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बसों में टक्कर, 29 लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। औट ट्रैफिक टनल में बुधवार सुबह तीन बसों की जबरदस्त टक्कर में 29 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल में भरती करवाया है। अन्य घायलों को पीएचसी नगवाईं में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब सवा सात बजे मंडी से मनाली जा रही निजी बस एचपी65-2306 के चालक ने सामने से आ रही तेज रफ्तार गाड़ी को देखकर अचानक ब्रेक लगाई। इससे पीछे से आ रही वाल्वो डीएल 1पीबी-9041 ने टक्कर मार दी। दोनों बसों की भिड़ंत में वोल्वो बस का ड्राईवर गोबिंद राम निवासी पतलीकूलहू, वाल्वो बस का कंडक्टर अनिल कुमार निवासी देहरादून, नेत्र सिंह निवासी हणोगी और निजी बस चालक कुशहाल सिंह घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नगवाईं पीएचसी ले जाया गया। यहां से गोबिंद राम, अनिल कुमार और नेत्र सिंह को कुल्लू रेफर कर दिया है। हादसे से टनल के अंदर कुछ देर के लिए जाम भी लगा रहा।
हादसा दोपहर करीब पौने बारह बजे हुआ। एसडीएम मंडी विवेक भटिया, नायब तहसीलदार हीरा चंद नलवा, पटवारी हल्का औट दीनानाथ और चंद्रमणी भी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने नगवाईं अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन

हादसे में ज्योति देवी निवासी बशौण थलौट, अनिल कुमार निवासी बशौण, कौश्लया देवी निवासी बसाण थलौट, लबली निवासी बशौण थलौट, सरस्वती निवासी बशौण थलौट, शौर्य निवासी बशौण थलौट, पूर्ण चंद निवासी भेक्षली घन्यार, कृति कटाणु घन्यार, गावस्कर निवासी कटाणु घन्यार, सीता देवी निवासी थलौट, लेदू निवासी बांधी, प्रेम सिंह निवासी भड़याल टिक्कर, नेहा भड़याल टिक्कर, पवन कुमार निवासी प्रीणा चंबा, देवेंद्र सिंह निवासी कुलाह सैंज, चंपा देवी निवासी औट, जुखा निवासी टिक्कर बल्ह, शकुंतला निवासी टिक्कर बल्ह, ज्ञान चंद निवासी थाना चौकी सरकाघाट, नरेंद्र निवासी जवाहर नगर मंडी, विरेंद्र निवासी नेहरा चैलचौक, धर्मू निवासी उड़ीधार, टिक्मी देवी निवासी सारानाल थलौट, शालु शामिल हैं। इन्हें उपचार के बाद नगवाईं पीएचसी से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें