फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस वृद्धि को लेकर एसएफआई ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर में एसएफआई की बैठक रविंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने फीस बढ़ोतरी को लेकर कालेज परिसर में प्रदर्शन कर विरोध किया।
विज्ञापन

एसएफआई के जिला उपाध्यक्ष व राज्य कमेटी के सदस्य संजय जम्बाल ने कहा कि अगर प्रदेश विश्वविद्यालय द्वारा फ ीसों में की गई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो एसएफआई आने वाले समय में प्रदेश में इसका कड़ा विरोध क रेगी। जरूरत पड़ी तो चक्का जाम भी किया जाएगा। इसके बावजूद भी सरकार व विश्वविद्यालय प्रशासन की नींद नहीं टूटी तो एसएफ आई को कालेज से वाकआउट करवाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने इस बढ़ोतरी को सरासर गलत निर्णय बताया। इकाई के सचिव उमेश ने कहा कि अगर फ ीस वृद्धि क ो नहीं रोका गया तो गरीब छात्राें के लिए कालेज की शिक्षा ग्रहण करना सपना ही रह जाएगा। उन्हाेंने कहा कि एसएफआई ने हमेशा ही छात्रों के हितों की रक्षा की है व आगे भी यह संगठन छात्रों के भविष्य से कोई खिलवाड़ नहीं होने देगा। इस मौके पर उमेश ठाकुर, गुरमीत भारद्वाज, विवेक ठाकुर, किशन कुमार, आंनद, विवेक, योगेश, अनिल, काहन, संजय आदि मौजूद थे।

सन्नी ठाकुर बने एबीवीपी के इकाई अध्यक्ष
जोगिंद्रनगर (मंडी)। स्थानीय महाविद्यायल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपनी पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इस कार्यकारिणी के गठन में जिला के संगठन मंत्री रजत ठाकुर, पूर्व इकाई अध्यक्ष सुमित बरवाल ने भाग लिया।
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी में सन्नी ठाकुर को इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया, जबकि पंकज को सचिव, प्रभात राठौर, कुलदीप, श्वेता तथा विशाल सूद को उपाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया है। वहीं हर्ष राठौर, मनसा राम, मंजीत, दीप रेखा, आदित्य बहल को सहसचिव, अजय, दीपक, आदित्य, दीक्षा, शिल्पा, पंकज को कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया गया है। रविकांत को कला स्नातक प्रमुख, पंकज को विज्ञान स्नातक प्रमुख, मुनीष को वाणिज्य स्नातक प्रमुख, संजीव बीबीए प्रमुख तथा गुलशन को बीसीए प्रमुख बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें